भारत ने बना डाला विश्वरिकोर्ड, सुखोई से भी ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण सफल
अधिक जानकारी के लिए Click__here
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के फायटर एयरक्राफ्ट सुखोई-30एमकेआई से दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण कर भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है. बंगाल की खाड़ी में इसका सफल परीक्षण किया गया. इसके साथ ही हवा में भारत के लड़ाकू अभियान के लिहाज से इस कदम को मील का पत्थर माना जा रहा है. इस अभियान के तहत सुखोई-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट से ढाई टन वजनी ब्रह्मोस एएलसीएम मिसाइल का परीक्षण किया गया. यह सुखोई के लिहाज से सबसे वजनी मिसाइल है. ब्रह्मोस विश्व स्तर की मल्टी-प्लेटफॉर्म, मल्टी-मिशन रोल वाली जल, जमीन और हवा से लांच की जाने में सक्षम मिसाइल है.
ब्रह्मोस भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम का नतीजा है. इसको डीआरडीओ और रूस की एनपीओएम ने विकसित किया है. इस मिसाइल का नाम ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है.
Popular Posts
-
Cherish-Rose Lavelle, 11, was in a lot of pain and her personality had changed Mum thought she was being bullied for being overweight when ...
-
Education Education is an important medium of acquiring skills and knowledge. Our education begins at home. Thereafter, as we grow we go to ...
-
Kendriya Vidyalaya Baroda Recruitment 2018 – Apply For PGT, TGT, Nurse, Counsellor Various Posts Kendriya Vidyalaya Baroda has issued a...
-
Postal recruitment 2018-2019: As we know India has the largest number of the post office, that’s why it also become one of the largest publ...
-
Pineapple also known as ananas is a delicious tropical fruit that is surrounded by thorny spikes and topped with hard waxy leaves that are ...