2017 12:54 IST

ख़ास बातें
शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है2 जीबी रैम वेरिएंट के लिए पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट हैफोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है
शाओमी रेडमी 5ए भारत में लॉन्च हो गया है। सबसे पहले शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस डिवाइस की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की जा रही है। Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी एंट्री लेवल है। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में '8 दिन की बैटरी लाइफ' (स्टैंडबाय टाइम) मिलने का दावा करती है। रेडमी 5ए में मीयूआई 9 पहले से लोड आता है, जिससे समार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होने में मदद मिलनी चाहिए। इसके अलावा, स्मार्टफोन को पिछले साल के किफ़ायती हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा सकता है। शाओमी रेडमी 4ए अभी भारत में 5,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।गौर करने वाली बात है कि, चीनी वेरिएंट की तुलना में भारतीय बाज़ार में शाओमी रेडमी 5ए को कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया है। शाओमी रेडमी 5ए के भारतीय वेरिएंट में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है जबकि चीनी वेरिएंट हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। शाओमी ने भारत में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज लॉन्च किया है जबकि चीन में सिर्फ 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया था।
शाओमी रेडमी 5ए की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर
शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है, जिसके चलते यह भारत में शाओमी का सबसे किफ़ायती हैंडसेट बन गया है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। यह फोन भारत में 7 दिसंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम और मी होम स्टोर पर मिलेगा। इसके अलावा फोन सभी मी पार्टनर स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी नए रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दे रही है। यानी नया हैंडसेट 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
Popular Posts
-
Education Education is an important medium of acquiring skills and knowledge. Our education begins at home. Thereafter, as we grow we go to ...
-
Cherish-Rose Lavelle, 11, was in a lot of pain and her personality had changed Mum thought she was being bullied for being overweight when ...
-
Kendriya Vidyalaya Baroda Recruitment 2018 – Apply For PGT, TGT, Nurse, Counsellor Various Posts Kendriya Vidyalaya Baroda has issued a...
-
Postal recruitment 2018-2019: As we know India has the largest number of the post office, that’s why it also become one of the largest publ...
-
Pineapple also known as ananas is a delicious tropical fruit that is surrounded by thorny spikes and topped with hard waxy leaves that are ...