
इस डिजिटल वर्ल्ड में किसी की भी फोटो को एडिट करना मुश्किल काम नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स के बाद किसी की भी फोटो को एडिट किया जा सकता है। आपकी साधारण सी फोटो को असाधारण बनने में कुछ मिनटों का ही समय लगता है। आप फोटो में सब्जेक्ट को अपने अनुसार लंबा और छोटा, पतला या मोटा, ब्लैक या वाइट कैसा भी बना सकते हैं।
अगर आप ढूंढ़ने बैठेंगे तो आपको सोशल मीडिया से ले कर अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई फेक या नकली फोटो मिल जाएगी। जिन्हे बनाने के लिए फोटोशॉप या ऐसे ही टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह कैसे पता लगाना है कि फोटो असली है या नकली? आप हमारे इन तरीकों से किसी फोटो के असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं।
आइये जानते हैं इनके बारे में।
फोटो क्वालिटी टेस्ट
आप यह सोचते होंगे कि सभी फोटोशॉप स्कैमर्स फोटो को और भी बेहतर बना देते हैं लेकिन यह सच नहीं है। JPEG % का इस्तेमाल कर के आप फोटो की क्वालिटी का पता लगा सकते हैं। अगर फोटो की क्वालिटी काफी कम है तो आप किसी अन्य सोर्स से हाई क्वालिटी की समान फोटो ढूंढ सकते हैं। इसके लिए आप TinyEye या गूगल इमेज का सहारा ले सकते हैं।
Foto Forensics
यह एक वेबसाइट है जो कि एरर लेवल एनालिसिस (ELA) पर रन करती है। इसकी मदद से यह पता लगता है कि पिक्चर के कौनसे पार्ट को एडिटिंग करने के बाद शामिल किया गया है। किसी फोटो पर प्रोसेसिंग करने के बाद फोटो के एडिटेड पार्ट का पता चलता है। इसके अलावा प्रोग्राम किसी फोटो के EXIF डेटा को भी उपलब्ध करवाता है।

ImgOps
यह इंटरनेट पर उपलब्ध एक और टूल है। जिस पर आपको इमेज का URL पेस्ट करना होगा और यह इमेज के बारे में आपको सभी जानकारी जैसे कि होस्ट, हिडन डेटा, एडिट सॉफ्टवेयर, एनिमेटेड GIF 's , इफेक्ट्स आदि के बारे में जानकारी देगा। यह आपको एक इमेज में कई ऑनलाइन इमेजेस को यूटिलाइज करने की अनुमति देता है।
सर्च इंजन को रिवर्स करना
यह एक अन्य मेथड है जिस पर आप एक फोटो को अपलोड कर सकते हैं और उसका ओरिजिनल सोर्स ढूंढ सकते हैं। आप इस बात का भी पता लगा सकते हैं कि इसे और कहाँ पब्लिश किया गया है। यह उन इमेजेस को ऑथेंटिकेट करने में मदद करता है, जो आपको अपने फेसबुक फीड पर वायरल स्टोरीज में मिलते हैं।

JPEGSnoop
यह एक प्रोग्राम है जो कि केवल विंडोज के लिए उपलब्ध है और उसी पर इनस्टॉल किया जा सकता है। यह सॉफ्टवेयर इमेज के मेटाडेटा को शो करता है और इसके साथ फोर्मट्स जैसे AVI, DNG, PDF, THM आदि की भी जानकारी देता है। यह प्रोग्राम करप्टेड फाइल में से एरर को डिटेक्ट करने में भी मदद करता है और इस बात का पता लगता है कि इमेज को एडिट किया गया है या नहीं।
Popular Posts
-
Cherish-Rose Lavelle, 11, was in a lot of pain and her personality had changed Mum thought she was being bullied for being overweight when ...
-
Pineapple also known as ananas is a delicious tropical fruit that is surrounded by thorny spikes and topped with hard waxy leaves that are ...
-
Selling off old phones and other gadgets can be tricky, because it's hard to know what value you can expect for it. You could always go...
-
गुरु, आचार्य, पुरोहित, पंडित और पुजारी का फर्क, जानिए.... friday, 12 january 2018 (09:53IST) अक्सर लोग पुजारी को पंडितजी या पुरो...
-
It's always essential to know how much you have in your bank account, and how much of your total account balance is available for immedi...